Homeप्रमुख खबरेंबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में ग्वालियर में कैंडल मार्च...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में ग्वालियर में कैंडल मार्च एवं सांकेतिक बांग्लादेश ध्वज दहन

ग्वालियर25 दिसंबर 2025/हाल ही में बांग्लादेश में दीपु नामक एक हिंदू युवक के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना, जिसमें उसे बेरहमी से काटकर जला दिया गया, ने संपूर्ण हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता एवं मानवाधिकारों पर सीधा प्रहार है।

उक्त घटना के विरोध एवं पीड़ित हिंदू समाज के समर्थन में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा ग्वालियर में एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च एवं सांकेतिक बांग्लादेश ध्वज दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कैंडल मार्च एवं सांकेतिक बांग्लादेश ध्वज दहन का कार्यक्रम दिनांक: 26 दिसंबर,समय: सायं 5:00 बजे चिड़ियाघर स्थित चौराहा पर होगा.

राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के संगठन मंत्री पंकज ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध जनआवाज़ बुलंद करना एवं पीड़ितों के प्रति एकजुटता प्रकट करना है।

संगठन भारत सरकार से यह मांग करता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सख्त कूटनीतिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएँ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments