Homeप्रमुख खबरेंअमेरिका और ईरान के बीच शांतिवार्ता फेल, फिर मंडराया युद्ध का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच शांतिवार्ता फेल, फिर मंडराया युद्ध का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को रोकने के लिए पाकिस्तान क़ी मध्यस्थता से अमेरिका ईरान के बीच . इस्लामाबाद में जारी बातचीत असफल हो गई है।

. हालांकि, ये बातचीत बेनतीजा साबित हुई. इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी पीठ थपथपाने से पीछे नहीं हट रहा है. विदेश मंत्री इशाक डार ने बातचीत में शामिल होने के लिए अमेरिका और ईरान का आभार जताया है.

शांति वार्ता के बाद इशाक डार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान अपने बयान में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इन शांति वार्ताओं की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा है.

बता दें कि इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटों तक बातचीत का दौर चला. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई मुद्दों पर सहमति भी बनी. लेकिन परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बात नहीं बन पाई.

क्यों फेल हुई शांति वार्ता?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने बताया कि वो बातचीत की नीयत से वार्ता में शामिल हुए थे. लेकिन ईरान अमेरिका का शर्तें मानने पर राजी नहीं है. ऐसे में वेंस अब अपनी टीम के साथ इस्लामाबाद से अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, ईरानी मीडिया का दावा है कि अमेरिका अपनी शर्तो में बहुत कुछ मांग रहा था.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments