Homeदेशअयोध्या विवाद मध्यस्थता की कोशिशें तेज टीम के सदस्य पहुंचे अयोध्या, बुधवार...

अयोध्या विवाद मध्यस्थता की कोशिशें तेज टीम के सदस्य पहुंचे अयोध्या, बुधवार से होगी चर्चा

अयोध्या मामले को मध्यस्थता के जरिए सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमिटी के सदस्य मंगलवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। टीम स्पेशल हेलिकॉप्टर से यहां पहुंची। यहां पर मध्यस्थता की शुरुआत बुधवार से की जाएगी। बुधवार को 25 लोगों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। डीएम अनुज झा का कहना है कि कमिटी के सदस्य श्री श्री रवि शंकर, रिटायर्ड जस्टिस कलीफुल्ला और श्रीराम पंचू अवध यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। इस गेस्ट हाउस में विशेष इंतजाम किए गए हैं। कमिटी के सदस्यों के रुकने और मध्यस्थता के लिए अलग-अलग कमरे तैयार किए गए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments