Homeमनोरंजनअर्जन कपूर को क्यों आया ग़ुस्सा

अर्जन कपूर को क्यों आया ग़ुस्सा

मुंबई। अर्जन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच अफेयर को लेकर लगातार खबरें आती रही हैं। इस बीच नई खबर यह आ रही है कि, मलाइका अरोड़ा का फोटोग्राफर्स द्वारा रास्ता रोकने पर अर्जुन कपूर को गुस्सा आ गयाजी हां, अर्जुन कपूर को गुस्सा आया और उन्होंने फोटोग्राफर्स को लताड़ भी लगाई। दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ नजर आए। यहां पर कुछ फोटोग्राफर्स ने मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों को कैद किया जिससे मलाइका को रुकना पड़ा। बताया जा रहा है इस मौके पर रास्ता रोकने वाले फोटोग्राफर्स पर अर्जुन कपूर गुस्सा हो गए। खबर के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें दोस्तों के साथ डिनर डेट पर पहुंचे मलाइका और अर्जुन की तस्वीरें लेने के लिए जब फोटोग्राफर्स पहुंचे तो उन्होंने अनजाने में मलाइका का रास्ता रोक दिया। यह देखकर अर्जुन भड़क गए थे। 

आपको बता दें कि, हाल ही में मालदीव में मलाइका ने छुट्टियां बिताई थी और कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था जो कि खूब वायरल हुई थी। इसके बाद अर्जुन ने भी मालदीव से कुछ तस्वीरों को शेयर किया था जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि दोनों साथ थे। अर्जुन के बाद मलाइका ने एक और तस्वीर शेयर की थी। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर मालदीव की ही है लेकिन उन्होंने इसके कैप्शन में थ्रोबैक थर्सडे लिखा था जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक पहले की तस्वीर है जब वे मालदीव में थी। आगे उन्होंने लिखा है कि, मुझे मालदीव्स में वापिस ले चलो। उनके कैप्शन से लग रहा है कि वे मालदीव में बिताई छुट्टियों को मिस कर रही हैं।

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हो चुका है। इसके बाद से ही अर्जुन कपूर से मलाइका की नजदीकियों को लेकर लगातार चर्चा है। µ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments