Homeग्वालियर अंचलअवैध उत्खनन पर सिंधिया के तीखे तेवर कहा मैं इसके सख्त खिलाफ...

अवैध उत्खनन पर सिंधिया के तीखे तेवर कहा मैं इसके सख्त खिलाफ जरूरी हुआ तो मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा

ग्वालियर /राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपाल से ग्वालियर पहुंचे विमानतल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की वे अवैध उत्खनन के सख्त खिलाफ हैं । उनका ध्यान मुरैना में लगातार जारी उत्खनन व मुरैना में बुधवार रात वन विभाग की SDO पर हमले पर कहा कि बार-बार SDO पर हमले हो रहे हैं। अवैध उत्खनन सहन नहीं होगा। हमेशा अवैध उत्खनन के खिलाफ मेरा झंडा बुलंद था और रहेगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से बात कर कड़े एक्शन के लिए कहूंगा। इसके अलावा हाल ही में प्रदेश में CM बदलने की अफवाह पर कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। यह बदलने की चर्चा कहां से चली, यह नहीं पता। राज्यसभा सांसद सिंधिया ने कहा कि कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से विस्तार से चर्चा हुई है। दूसरी लहर में अच्छा काम किया है। मैं भी अंचल के जिलों को पांच-पांच एम्बुलेंस दे रहा हूं लेकिन इसमें राजनीति नहीं हो। ग्वालियर विमानतल पर उनके स्वागत के लिए भाजपा के बड़े नेता और सिंधिया समर्थक भाजपाई खड़े थे, जबकि सिंधिया ने अपील की थी कि उनके आने पर कोई फूल मामला पहनाकर स्वागत न करे। यहां 5 मिनट सभी से मुलाकात करने के बाद वह सड़क मार्ग से भिंड के मेहगांव के लिए रवाना हो गए। यहां उनको कुछ लोगों के यहां मिलना है।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments