वॉक करना एक आसान और अच्छा व्यायाम माना गया है. अब सवाल ये है कि सेहत के सुबह वॉक ज्यादा फायदेमंद है या शाम में टहलने के अधिक लाभ हैं? आइए इस बारे में जानें
सुबह वॉक करना कैसे है फायदे
सुबह अगर 45 मिनट हल्की तेज गति से पैदल चलें तो बॉडी क्लॉक सही से काम करती है. सुबह वॉक करने से मेटाबॉलिज्म में वृद्धि हो सकती है. धूप में समय बिताने से विटामिन डी भी ले सकते हैं.
एक सबसे अच्छा लाभ सुबह वॉक करने का यह है कि सुबह के समय प्रदूषण का लेवल बहुत कम होता है. ऐसे में इस समय वॉक करना सांस संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरा हो सकता है.
सुबह वॉक करने से आलस दूर होता है और शरीर में एनर्जी आती है. वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. सुबह वॉक करने से तनाव दूर होता है और मन से नकारात्मकता दूर होने लगती है
शाम के समय वॉक करना कैसे है फायदेमंद
शाम के समय वॉक करने का बड़ा लाभ ये है कि इससे डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल को काबू करने में मदद मिल सकती है. हालांकि डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
शाम को टहलना खाना पचाने में मदद करता है. पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पेट संबंधी दिक्कते दूर होती हैं. शाम के समय वॉक करने दिनभर की टेंशन दूर होती है. शरीर रिलैक्स होता है जिससे रात में जल्दी और अच्छी नींद आती है
सवाल है कि किस समय वॉक करना ज्यादा फायदेमंद है तो जरूरी ये है कि टलहने की आदत डाली जाए और फिर यह आपके शेड्यूल पर निर्भर करता है कि कब टलहने के लिए आपके पास समय है. अगर आप सुबह जल्दी उठने वालों में से है तो सुबह की सैर कर सकते हैं.
अगर आप सुबह के समय वॉकिंग के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो आप शाम का समय वॉक के लिए तय कर सकते हैं जोकि आपकी सेहत के लिए लाभकारी होगा. ध्यान रहे कि चाहें सुबह या शाम रोज कम से कम 10 हजार कदम पैदल चलें.
लेख में उल्लिखित सलाह व सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से है. इन्हें पेशेवर चिकित्सा की सलाह के तौर पर न लें. कोई भी सवाल या परेशानी होने पर हमेशा अपने डॉक्टर और एक्सपर्ट से सलाह लें.