Homeप्रमुख खबरेंआईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले ही पाकिस्तान ने भारत...

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले ही पाकिस्तान ने भारत से मानी हार 15 फ़रवरी को नहीं खेलने का किया ऐलान

नई दिल्ली 1 फ़रवरी 2026/आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले ही पाकिस्तान ने भारत से हार मान ली है पाकिस्तान ने घोषणा की है कि उसकी क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फ़रवरी को भारत के ख़िलाफ़ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी.

भारत और श्रीलंका में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है.

पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर लिखा है, “इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी दे दी है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फ़रवरी 2026 को भारत के ख़िलाफ़ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.”

एक्स की पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इमेज स्रोत,@GovtofPakistan/X

पाकिस्तान की सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कई रिपोर्ट्स चल रही थीं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के ख़िलाफ़ मैच खेलने की इजाज़त न देने पर विचार किया जा रहा है.

बीते हफ़्ते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ मीटिंग के बाद कहा था कि ‘प्रधानमंत्री ने सभी ऑप्शन पर विचार करके मामले को सुलझाने का निर्देश दिया है.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments