Homeप्रमुख खबरेंअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पाकिस्तान को गंभीर परिणामों की चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पाकिस्तान को गंभीर परिणामों की चेतावनी

नई दिल्ली 2 फ़रवरी 2026/अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उम्मीद जताई कि PCB इस फैसले के दूरगामी और गंभीर परिणामों पर गंभीरता से विचार करेगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इसका असर ना केवल पाकिस्तान क्रिकेट पर पड़ेगा, बल्कि पूरे वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर भी पड़ेगा, जिसका पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खुद हिस्सा है और जिससे वह लाभ भी उठाता है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साफ किया कि उसकी प्राथमिकता ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफल और सुचारू आयोजन है. यह जिम्मेदारी PCB समेत सभी सदस्य बोर्डों की है. परिषद ने PCB से अपील की है कि वह सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करते हुए किसी आपसी सहमति वाले समाधान की दिशा में आगे बढ़े.

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments