Homeमध्यप्रदेशआजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगा...

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगा कार्यक्रम

ग्वालियर 13 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय जनता युवा माेर्चा (भाजयुमो) 15 अगस्त काे जिले के प्रत्येक संगठनात्मक मंडलों में सामूहिक राष्ट्रगान समर्पण कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
16 और 17 अगस्त को मंडलों में साइकिल रैली का आयोजन करेगा। यह बात आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी और भाजयुमो के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान ने होटल एंबियंस में अयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सयुक्त रूप से कही।
श्री माखीजानी ने बताया कि पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर युवाओं के माध्यम से एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस कड़ी में 15 अगस्त को यूवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रगान का कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जो मंडलों में सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम सुबह 7.30 बजे अयोजित होगे।
16 और 17 अगस्त को शहर के प्रत्येक मंडल में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments