*आज कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के तहत 50000 हितग्राहियों का किया जायेगा टीकाकरण :-*
ग्वालियर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री कौंशलेंन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज दिनांक 14 अगस्त 2021 को टीकाकरण महा अभियान के तहत शहर के 75 टीकाकरण केन्द्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के 102 टीकाकरण केन्द्रों (डबरा 32,घाटीगांव 18,हस्तिनापुर 28, भितरवार 24 ) पर कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज बिना स्लोट बुक किये यानि सीधे टीकाकरण केन्द्रों पर जाकर कोविड- 19 से बचाव के लिये टीकाकरण करवायें ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने आमजन से अपील की है कि जिन 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा एवं व्यक्तियों को प्रथम डोज लग चुका है वह दूसरा डोज समय पर लगवायें, अगर किसी ने अभी तक एक भी डोज वैक्सीन का नहीं लगवाया है वह आज अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर कोविड- 19 से बचाव हेतु टीकाकरण अवश्य करायें क्योंकि अभी कोविड- 19 से बचाव हेतु टीकाकरण ही सुरक्षित उपाय है । यह टीकाकरण शहर की एवं ग्रामीण क्षेत्र की निम्न स्वास्थ्य में किया जायेगा ।
कोरोना के खिलाफ महाजंग 50 हजार को लगेगा कोरोना टीका
RELATED ARTICLES