Homeदेशआज घोषणापत्र के सहारे वादों का पिटारा खोलेंगे राहुल

आज घोषणापत्र के सहारे वादों का पिटारा खोलेंगे राहुल

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज पार्टी का घोषणापत्र जारी करेगी. घोषणापत्र का सबसे बड़ा वादा हर गरीब परिवार को सालाना 72 हजार देने का है. राहुल गांधी पहले ही इस न्यूनतम आय गारंटी योजना और रोजगार के वादे चुनावी रैलियों में पहले ही कर चुके हैं. हालांकि बीजेपी राहुल गांधी के न्याय स्कीम से लेकर किसानों की कर्ज माफी को धोखा बता रही है.

आज कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में सबकुछ विस्तार से बताया जाएगा. दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी की मौजूदगी में वादों का पिटारा खुलेगा. घोषणापत्र पार्टी मुख्यालय में दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments