ग्वालियर /ग्वालियर में भी आज खग्रास चंद्र ग्रहण के कारण रविवार को दोपहर बाद मंदिरों में पट बंद रहेंगे। इस दौरान कुछ मंदिरों में सत्संग व हवन होगा। ग्रहण समाप्ति के बाद सोमवार को मंदिरों का गंगाजल से शुद्धिकरण व अभिषेक के बाद पट खुलेंगे।
अचलेश्वर महादेव,गिरिराज मंदिर, खेड़ापति मंदिर में रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद पट बंद होंगे। जो सोमवार सुबह भोर खुलेंगे। ग्रहण का 12.57 बजे सूतक काल शुरू हो जाएगा। जो रात एक बजे तक रहेगा। सूतक काल की मान्यता के चलते रविवार दोपहर 12:30 बजे से शहर के सभी प्रमुख मंदिर में दर्शन पूर्णतः बंद रहेंगे। सोमवार को मंदिर का शुद्धिकरण गंगाजल किया जाएगा। इसके बाद दर्शन खुलेंगे
चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा?
आज का चंद्र ग्रहण रात में 09:58 पी एम पर लगेगा. दृक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श रात में 08:59 पी एम पर होगा और प्रच्छाया से पहला स्पर्श रात 09:58 पी एम पर होगा.
चंद्र ग्रहण का खग्रास समय
यह चंद्र ग्रहण एक खग्रास चंद्र ग्रहण है. खग्रास चंद्र ग्रहण का अर्थ होता है कि वो पूर्ण ग्रहण से ज्यादा आसमान के भाग को अधिग्रहीत करता है. खग्रास की शुरूआत रात 11:01 पी एम पर होगी. इसका परमग्रास रात 11:42 पी एम पर होगा. खग्रास का समापन देर रात 12:22 ए एम पर होगा.
भारत में चंद्र ग्रहण कहां देखें?
7-8 सितंबर, 2025 का पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के करीब हर कोने से नजर आएगा, बस आसमान साफ रहना चाहिए. इसे देखने के लिए आपको किसी दूर या ऊंचाई वाली जगह पर जाने की जरूरत नहीं है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों से ब्लड मून का नजारा साफ नजर आएगा. इस घटना का मुख्य आकर्षण होगा ब्लडमून यानी जब चंद्रमा गहरे लाल रंग में रंग जाएगा. यह भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से रात 12:22 बजे के बीच दिखाई देगा. इसके अलावा, गहरे आसमान और साफ हवा वाली जगहों पर यह नजारा और भी आकर्षक हो सकता है. कल का नजारा फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए कभी न भूलने वाला अनुभव भी हो सकता है. अगर आप कल यानी 7 सितंबर का नजारा देखने से चूक जाएंगे तो फिर आपको 177 दिन का इंतजार करना होगा. कल के बाद यह घटना 2-3 मार्च, 2026 को हीहोगी.
चंद्र ग्रहण कितने बजे खत्म होगा?
आज का चंद्र ग्रहण देर रात 01:26 ए एम पर खत्म होगा. चंद्र ग्रहण के प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श देर रात 01:26 ए एम पर होगा. चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से अंतिम स्पर्श तड़के 02:24 ए एम पर होगा.
सूतक कालके शुरू होने का समय
चंद्र ग्रहण का सूतक काल आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा. सूतक काल का समापन चंद्र ग्रहण के खत्म के साथ होगा. इस तरह से सूतक काल 01:26 ए एम पर खत्म होगा.