Homeदेशआज से बदले कुछ नियम जिन्दगी पर डालेंगें असर

आज से बदले कुछ नियम जिन्दगी पर डालेंगें असर

एक अक्टूबर यानि आज से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही शुरू हो रही है। इस तारीख से कई नियमों को लेकर ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं, जो लोगों की रोजाना की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
छह बैंकों के चेक होंगे अमान्य -एसबीआई के पांच पूर्व सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक के चेक व इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड (आईएफएससी) 1 अक्टूबर से अमान्य हो जाएंगे। ग्राहकों को नई चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम या बैंक शाखा में जाकर आवेदन करना होगा।
एसबीआई में न्यूनतम बैलेंस सीमा -एसबीआई ने बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस सीमा को कम कर दिया है। अब मेट्रो शहरों में तीन हजार रुपए का न्यूनतम बैलेंस अनिवार्य होगा, पहले यह सीमा पांच हजार रुपए थी। शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम बैलेंस की शर्त क्रमशः तीन हजार रुपए, दो हजार रुपए और एक हजार रुपए बरकरार रहेगी। बैंक ने पेंशनरों व नाबालिगों को न्यूनतम बैलेंस से छूट भी दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments