गौरव वाजपेयी
![]()
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में “सेवा पखवाड़ा – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज एक ऐतिहासिक पहल हुई। समाज के अंतिम पंक्ति तक सुविधा और आत्मनिर्भरता पहुँचाने की इस कड़ी में 125 परिवारों को आटा एवं मसाला पीसने की चक्कियाँ वितरित की गईं। यह उपकरण मात्र मशीनें नहीं हैं, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया द्वार हैं। जब घर की महिलाएँ अपने कौशल से घर-परिवार की आमदनी बढ़ाएँगी, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए “आत्मनिर्भर भारत” के आह्वान को मूर्त रूप देने में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी ने प्रदेश स्तर पर इस अभियान को विशेष गति दी है। लेकिन ग्वालियर दक्षिण के लिए यह पहल विशेष महत्व रखती है क्योंकि इसे वास्तविक रूप प्रदान किया मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने। उनके नेतृत्व और प्रयासों से यह संभव हो पाया कि 125 परिवारों को चक्कियाँ मिल सकीं और दक्षिण ग्वालियर की महिलाओं को स्वरोजगार का साधन प्राप्त हुआ।
यह वितरण केवल एक सहायता नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान का प्रतीक है। हर परिवार जिसने यह चक्की प्राप्त की, उनके चेहरे की खुशी इस बात का संकेत थी कि यह छोटा सा उपकरण आने वाले समय में उनके जीवन की दिशा बदल सकता है। महिलाएँ अब न केवल अपने घर की ज़रूरतें पूरी कर सकेंगी, बल्कि अतिरिक्त आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मज़बूत बनाएँगी।
यह कार्यक्रम यह संदेश देता है कि सेवा और संकल्प के संगम से ही समाज सशक्त बनता है। श्री नारायण सिंह कुशवाह जी का यह प्रयास ग्वालियर दक्षिण के हर परिवार के लिए प्रेरणा बनेगा और यह दर्शाएगा कि जब राजनीति और समाजसेवा का संगम होता है, तब विकास और आत्मनिर्भरता की राह स्वतः प्रशस्त होती है।
आज का यह अभियान एक सिद्ध उदाहरण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में, और श्री नारायण सिंह कुशवाह जी के संकल्प के साथ, आत्मनिर्भर भारत का सपना अब साकार होने की दिशा में अग्रसर है।
लेखक एक राष्ट्रवादी विचारक और भाजपा नेता हैं