मध्यप्रदेश शासन व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के 2018 19 के केलेंडर अनुसार शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर में गुरवे नमः कार्यक्रम के अंतर्गत शिष्य के प्रति गुरु का दायित्व विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन डॉ उमाशंकर पचौरी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति , शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर के मुख्यातिथ्य में आयोजित की गई कार्यक्रम में डॉ आर.के जौहर पूर्व विभागाध्यक्ष गणित विभाग ,डॉ. आर एस त्रिपाठी पूर्व अतिरिक्त संचालक , उच्च शिक्षा डॉ के पी एस चौहान ,पूर्व प्राचार्य भगवत सहाय महाविद्यालय ग्वालियर एवं डॉ सी पी अग्रवाल पूर्व प्राध्यापक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बी पी एस जादोंन प्राचार्य ने की ।
उक्त व्याख्यान माला इस महाविद्यालय के व्यक्तित्व प्रकोष्ट के द्वारा गुरु पूर्णिमा के पर्व पर आयोजित की गई कार्यक्रम में डॉ पचौरी ने अध्यात्म और विज्ञान को जोड़कर गुरु की महत्वता पर प्रकाश डाला और बताया कि शिष्य का गुरु एवं गुरु के शिष्य के प्रति दायित्व पर चर्चा कर विद्यार्थियों को अपने आचरण में लाने का प्रयास करना चाहिए।
अन्य अतिथियों द्वारा भी गुरु एवं शिष्य के सम्बन्धों पर रोशनी डालते हुए छात्रों को लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी।
प्राचार्य डॉ बी पी एस जादौन ने महाविद्यालय में अपने विद्यार्थी काल के अनुभवों को बताया। कार्यक्रम में डॉ नगेन्द्र चतुर्वेदी, डॉ आर के श्रीवास्तव, डॉ आर बी गुप्ता, डॉ संतोष सिंह सेंगर,डॉ वी के शर्मा, डॉ ए के त्रिपाठी आदि प्राध्यापक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रशांत दुबे समन्वयक व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ सीमा शर्मा ने किया।


