Homeदेशआपातकाल की बरसी पर भाजपा करेगी कांग्रेस पर बड़ा हमला,ब्लैक डे की...

आपातकाल की बरसी पर भाजपा करेगी कांग्रेस पर बड़ा हमला,ब्लैक डे की तैयारी

देश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू किए गए आपातकाल के विरोध में 25 जून को ‘ब्लैक डे’ मनाने जा रही है। इसके बाद 26 जून को भाजपा एक साथ कांग्रेस के खिलाफ पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कांग्रेस पर हमले की जिम्मेदारी पार्टी के मंत्रियों पर होगी। भाजपा इससे पहले भी आपातकाल को लेकर कांग्रेस को घेरती आई है।
ब्लैक डे में कई नेता लेंगे हिस्सा
भाजपा के ब्लैक डे में केंद्रीय मंत्रियों समेत सभी बड़े नेता हिस्सा लेंगे। जिसके बाद पार्टी के नेता, मंत्री और समर्थक अपने-अपने इलाकों में जाकर लोगों को आपातकाल के बारे में बताएंगे कि कैसे उस वक्त इंदिरा गांधी के राज ने किस प्रकार शासन किया था। भाजपा लोगों को बताएगी कि क्यों आपातकाल देश के इतिहास के लिए ‘काले’ दिन के रूप में थे।

25 जून को लागू हुआ था आपातकाल
बता दें कि 1975 में 25 और 26 जून की रात तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन ने आपातकाल के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे और अगली सुबह इंदिरा गांधी ने पूरे देश में आपातकाल लागू करने की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस की तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने भारत में 25 जून, 1975 से लेकर 21 मार्च,1977 तक आपातकाल लागू किया था। इस दौरान प्रेस की आजादी पर भी हमला हुआ था और राजधानी दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित अखबारों के दफ्तरों की बिजली काट दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments