Homeप्रमुख खबरेंआरएसएस की राय के बाद अब तोमर को मुरैना से ही लड़ना...

आरएसएस की राय के बाद अब तोमर को मुरैना से ही लड़ना होगा, भोपाल से उमा और VD sharma पहली पसंद

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा में शेष आठ सीटों पर पेंच फंसा है| खासकर भोपाल और इंदौर को लेकर सबसे ज्यादा नाम सुर्ख़ियों में है| भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय के सामने बीजेपी का चेहरा कौन होगा इस पर मंथन के दौरान अब तक कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं| लेकिन पिछले चौबीस घण्टों के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भोपाल ग्वालियर आदि स्थानों पर भाजपा व संघ के प्रमुख लोगों के साथ जो बैठकें की गई  उसके बाद घटनाक्रम तेजी से बदला है। एक प्रमुख बात जो सामने आई है उसके मुताबिक आरएसएस यह कतई नहीं चाहता कि नरेंद्र तोमर मुरैना छोड़कर भोपाल से चुनाव लड़ें। सूत्रों की मानें तो अब श्री तोमर को मुरैना से ही चुनाव लड़ने को कह दिया गया है।रही बात भोपाल की तो नयी चर्चा अब पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती को लेकर है| इससे पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का नाम भोपाल सीट से तेजी से चला था, इस बात की चर्चा थी कि उन्हें मुरैना से भोपाल लाया जा सकता है| लेकिन अब उमा भारती का नाम चर्चा में आया है| हालाँकि वे चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुकी हैं| बीजेपी आज शेष सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती हैं|

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में बैठक हुई|  इसमें भोपाल सहित आठ सीटों के दावेदारों पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि टिकट की देरी से कई सीटों पर असमंजस की स्थिति के कारण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना से ही चुनाव लड़वाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में टिकट वितरण के बाद उपजे विवाद और बगावत की स्तिथि को लेकर भी चर्चा हुई| बताया जा रहा है कि डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाने से भी हाई कमान प्रदेश नेतृत्व से नाराज है| सर्वाधिक नाराजी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रति बताई जा रही है। यही वजह है कि उनके सुझावों को भाजपा हाईकमान ने सिरे से नकार दिया है।

तोमर को मुरैना से ही तैयारी करने के संकेत पार्टी द्वारा दिये जाने के बाद यह सवाल उठ रहा है  भोपाल से कौन दिग्विजय का सामना करेगा इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है| इधर सोशल मीडिया में लगातार अफवाहों का बाजार गर्म है। वहीं सियासी गलियारों में उमा भारती का नाम उभर कर सामने आया है| इससे पहले भी उनके भोपाल से चुनाव लड़ने की चर्चा गरमा चुकी हैं| लेकिन उमा चुनाव नहीं लड़ना चाहती और वो ऐलान भी कर चुकी हैं| लेकिन अब बताया जा रहा है कि उमा को चुनाव लड़ने के लिए मना लिया गया है| पिछले दिनों भी उमा भारती ने ट्वीट कर दिग्विजयसिंह के खिलाफ प्रचार के लिए मैदान में उतरने की बात कही थी| अगर उमा भारती भोपाल से चुनाव लड़ती हैं तो यह मुकाबला रोचक होगा| दो पूर्व मुख्यमंत्री आमने सामने होंगे| इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वर्तमान सांसद आलोक संजर, मेयर अलोक शर्मा, वीडी शर्मा का नाम भी चर्चा में आ चुका है| इसके अलावा भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा का नाम भी चर्चा में आ चुका है, वे खुद चुनाव लड़ने के लिए सहमति जाता चुकी हैं|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments