Homeदेशआरजे मलिष्का का मास्क पहनकर समर्थन में निकले प्रदर्शनकारी

आरजे मलिष्का का मास्क पहनकर समर्थन में निकले प्रदर्शनकारी

मुंबई। शनिवार को मुंबई की एक स्वच्छिक संस्था  कार्यकर्ताओं ने आरजे मलिष्का के समर्थन में एक रैली निकाली |  इस रैली की दिलचस्प बात यह थी कि प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर मौजूद पुलिस को बाम दिया |

एनजीओ के सदस्यों ने शनिवार की सुबह मुंबई के मारोल नाका, अंधेरी ईस्ट इलाके में रैली निकाली | करीब 50 प्रदर्शक वहां मौजूद थे, उन्होंने आरजे मलिष्का के मास्क पहने थे और खराब सड़कों के लिए वो बीएमसी के खिलाफ स्लोगन्स दिखा रहे थे|

प्रदर्शनकारी निकोलस अलमीडा ने कहा- सड़कों की हालत बहुत खराब है, यहां सड़कें दिखती ही नहीं है , बीएमसी को इसके लिए कुछ करना चाहिए| आरजे मलिष्का के पास बीएमी के खिलाफ जाने का पूरा हक है | शिवसेना मलिष्का के खिलाफ जा रही है, यह पूरा गुंडाराज है.

दूसरे प्रदर्शनकारी गॉडफ्रे पीमेंटा ने कहा- मुंबई के लोगों को ट्रैवल करने के दौरान बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | दक्षिण मुंबई की सड़कें अच्छी हैं, जबकि उपनगरों की  सड़कों के हालात खराब हैं,यह भेदभाव है |

एक गाने से शुरू हुआ मामला

मलिष्का ने हाल ही में मुंबई में सड़कों के गड्ढों को लेकर बीएमसी पर निशाना साधते हुए एक गाना बनाया था | इस वीडियो से बीएमसी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी और पिछले 25 साल से BMC की कुर्सी पर बैठी शिवसेना को यह वीडियो नागवार गुजरा था |

हर साल बारिश में सड़कों पर गड्ढों की भरमार और उसमें भरे पानी से लोगों को जीना मुश्किल हो जाता है |  इसी मुद्दे पर मलिष्का ने वीडियो के जरिए मुंबई के लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें बीएमसी पर भरोसा नहीं है, वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया था |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments