Homeदेशआर एस एस,विहिप बजरंगदल को ममता की धमकी

आर एस एस,विहिप बजरंगदल को ममता की धमकी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि आरएसएस, बजरंग दल और वीएचपी को आगामी दुर्गापूजा के दौरान राज्य में शांति भंग करने का प्रयास नहीं करना चाहिए. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि उन्हें आग के साथ नहीं खेलना चाहिए.

ममता ने कहा कि उनकी सरकार ने विजयादशमी मनाने पर कोई रोक नहीं लगाई है. उन्होंने कहा है कि कुछ संगठन गलत सूचना फैला रहे हैं कि हम पूजा पंडालों और घरों में विजयादशमी के उत्सव को रोक रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि हमने कहा था कि एक अक्टूबर को एकादशी के दिन प्रतिमा विसर्जन नहीं होगा. मुहर्रम मुस्लिम समुदाय के शोक मनाने का अवसर होता है जो उसी दिन पड़ रहा है. प्रतिमा विसर्जन दो से चार अक्टूबर तक चलेगा.

इस दौरान बनर्जी ने ये भी कहा कि महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाएंगी और विजयादशमी का त्योहार पहले की तरह मनाया जाएगा. जिन लोगों को बंगाल में दुर्गापूजा और काली पूजा के बारे में जानकारी नहीं है, वे इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं. ममता ने कहा कि उनकी सरकार आगामी दुर्गापूजा त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments