पुलिस मुख्यालय से 6 कंपनियां तैनात
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय से छह कंपनियां शहरभर में तैनात की गई हैं। जोधपुर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। होटलों और धर्मशालाओं की सघन जांच की जा रही है। जोधपुर स्थित आसाराम के आश्रम को भी खाली करा लिया गया है। पूरी जांच के बाद ही निजी वाहनों और बसों को जोधपुर में प्रवेश दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर भी कड़ी जांच की जा रही है।
दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा से राजस्थान तक अलर्ट
आसाराम पर फैसले के मद्देनजर दिल्ली से लेकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान तक किसी भी अव्यवस्था से निपटने के लिए सरकारों ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारी यूपी और हरियाणा पुलिस के संपर्क मे हैं। वहीं, यूपी में भी पीड़िता के घर के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की लगातार निगरानी की जा रही है।