मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कहा है कि देश में रेप पोर्न साइट्स के कारण बढ़ रहे हैं. इसलिए उन्होंने 25 पोर्न साइट्स को बंद करवा दिया है.
इतना ही नहीं इन साइट्स को देशभर में बैन कराने की भी बात भूपेन्द्र सिंह कह रहे हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने एक सर्वे में कराया था, जिसमें पोर्न साइट्स ऐसे मामलों का प्रमुख वजह बनकर सामने आई थी.
उनका मानना है कि बच्चे पोर्न साइट्स देखते हैं और गलत कामों के लिए अग्रसर होते हैं. इसलिए देश में पोर्न साइट्स को बैन होना चाहिए.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची से हुए रेप मामले ने पूरे को हिला के रख दिया था. इस मामले में गिरफ्तार आठ लोगों पर यह आरोप लगे हैं कि एक समुदाय विशेष को रसाना गांव से भगाने के लिए उन्होंने रेप और हत्या की साजिश रची थी।