ग्वालियर/इंडियन अकादमी ऑफ़ ओटोलेरिंगोलॉजी (ENT) हेड एंड नेक सर्जरी की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 4 से 6 अगस्त को जम्मू में संपन्न हुई जिसमे देश विदेश के लगभग 700 नाक कान गला विशेषज्ञों ने भाग लिया।

अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट ग्वालियर के नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ राहुल अग्रवाल ने “फेसियल नर्व पैरालिसिस” (मूहँ की
फालिश) पर व्याख्यान (लेक्चर) दिया तथा विडियो प्रेजेंटेशन द्वारा ग्वालियर में किये गये फेसियल नर्व के ऑपरेशन्स की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने विशेषज्ञों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इसके अलावा कान के जटिल ऑपरेशन के विषय पर पेनल डिस्कशन में बतौर पेनालिस्ट भाग लिया |