Homeखेलइंदौर वनडे के लिए टिकिटों की भारी मारा मारी,रात से ही जा...

इंदौर वनडे के लिए टिकिटों की भारी मारा मारी,रात से ही जा लगे लाइन में

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 सितंबर को होने जा रहे वन-डे क्रिकेट मैच के टिकटों की सीधी बिक्री सोमवार सुबह से शुरू हो गई। पहले दिन पैवेलियन और पैवेलियन में ही महिला ब्लॉक के टिकट बेचे जा रहे हैं।
क्रिकेट के दीवाने रविवार रात से ही स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। उन्हें बारिश की भी परवाह नहीं थी। यह बिक्री स्टॉक खत्म होने या शाम 6 बजे तक होगी। खरीदारों को नरेंद्र हिरवानी द्वार (बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स के पास) से प्रवेश मिलेगा।
केवल ये टिकट बिकेंगे
जगह कुल — कीमत
दक्षिण पैवेलियन (नीचे) — 4480 रुपए
दक्षिण पैवेलियन (ऊपर) — 5120 रुपए
दक्षिण पैवेलियन — 4480 रुपए
(महिला ब्लॉक)
इन बातों का रखें ध्यान
– बारिश से बचने के लिए छाता या रेनकोट साथ ले जाएं।
– टिकट नगद ही खरीदे जा सकते हैं, किसी भी तरह का कार्ड मान्य नहीं होगा।
– प्रत्येक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट खरीद सकता है।
– मान्य फोटो परिचय पत्र की फोटो कॉपी साथ ले जाएं, यह जमा कराना होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments