प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री एफएम कुरैशी के बधाई संदेश का जवाब दिया है. पीएम मोदी ने इमरान को लिखी अपनी चिट्ठी में आतंक के माहौल का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, ‘दोनों के बीच एक अनुकूल वातारण बनाने पर पुनर्विचार करना चाहिए, जो आतंक का रास्ता छोड़ने के बाद ही संभव है.’