Homeदेशइसबार होलिका दहन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग

इसबार होलिका दहन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग

रंगो का त्योहार माने जाने वाला होली को हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। चैत कृष्ण प्रतिपदा गुरुवार 21 मार्च को मनेगा। 20 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन पर इस बार दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों के बनने से कई अनिष्ट दूर होंगे। लगभग सात वर्ष के बाद देवगुरु बृहस्पति के उच्च प्रभाव में गुरुवार को होली मनेगी। इससे मान-सम्मान व पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

इस कारण है इस बार की होली खास
इस बार होली उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में मनेगी। जो कि सूर्य का है। आपको बता दें आत्मसम्मान, प्रकाश और उन्नति का कारण माना जाता है। जिसके कारण हर किसी के ऊपर सालभर कृपा बनी रहेगी।

होलिका दहन भी है शुभ नक्षत्र में
इस बार होलिका दहन भी बहुत ही शुभ नक्षत्र में है। इस बार पूर्वा फाल्गुन नक्षत्र में है। जो कि शुक्र का माना जाता है। यह नक्षत्र खुशी, उत्सव, ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है।

यहां जानें शुभ अशुभ समय
भद्रा काल
20 मार्च की सुबह 10:45 बजे से रात 8:58 बजे तक भद्रा काल रहेगा। इस समय शुभ कार्य वर्जित है।

पूर्णिमा तिथि
आरंभ 10:44 (20 मार्च)
समाप्त- 07:12 (21 मार्च)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments