Homeप्रमुख खबरेंइसराइल का दावा उन्होंने मार गिराया ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

इसराइल का दावा उन्होंने मार गिराया ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी को

इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने दावा किया है कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी की मौत हो गई है.

रक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा कि उन्हें रात भर चले इसराइली हमलों के बाद ईरान के इस शीर्ष सुरक्षा अधिकारी के मारे जाने की जानकारी दी गई है.

लारिजानी को बीते शुक्रवार को तेहरान में क़ुद्स डे मार्च में देखा गया था.

हालांकि, ईरान ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि लारिजानी मारे गए हैं या घायल हुए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments