ग्वालियर 17 मार्च 2026/ग्वालियर के भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में 2026-27 के रेल बजट पर चर्चा के दौरान ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण मांगों को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के सामने रखा।
ये की मांग
उन्होंने मांग की ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर किया जाए। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ग्वालियर रेलवे स्टेशन का 500 करोड़ से अधिक लागत से उन्नयनीकरण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि -झांसी जंक्शन से करैरा, शिवपुरी, पोहरी और सवाई माधोपुर तक रेल लाइन का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, इस नई रेल लाइन की स्वीकृत से क्षेत्र की जनता को सुविधा होने के साथ पर्यटन भी बढ़ेगा उन्होंने यह भी मांग की -नई दिल्ली से ग्वालियर होते हुए भोपाल तक स्लीपर वंदेभारत ट्रेन शुरु की जाए