Homeदेशईडी ने अदालत से कहा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे वाड्रा,गिरफ्तारी...

ईडी ने अदालत से कहा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे वाड्रा,गिरफ्तारी जरूरी

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में प्रवर्तन निदेशालय रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है. जांच एजेंसी ने दिल्ली की एक अदालत में कहा कि वाड्रा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं इसलिए वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है.

सुनवाई के बाद कोर्ट ने वाड्रा की अंतरिम जमानत की अवधि 25 मार्च तक बढ़ा दी है. बता दें की हाल ही में ईडी ने वाड्रा से धन शोधन के एक मामले में कई दिनों तक पूछताछ की थी. यह मामला विदेश में अवैध संपत्ति की खरीद से जुड़ा हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments