Homeमध्यप्रदेशउपचुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा हमला कहा बिखरी हुई कांग्रेस में...

उपचुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा हमला कहा बिखरी हुई कांग्रेस में यह ताकत नहीं बची की वो भाजपा का सामना कर सके

ग्वालियर /उप चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी  के किसान नेता किसानों का मन टटोलने के लिए प्रदेश की यात्रा पर है। “किसान मेरा गौरव” विषय को लेकर निकले भाजपा किसान मोर्चा  प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने आज ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का किसान पूरी तरह से केंद्र और राज्य सरकारों की रीतियों नीतियों के समर्थन में पुरजोर तरीके से खड़ा है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन पूरी तरह फ़्लॉप हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होने जा रहे उपचुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने जा रही है क्यों कि बिखरी हुई कांग्रेस में यह ताकत नहीं बची की वो भाजपा का सामना कर सके ।दर्शन सिंह ने एक सवाल के जवाब में दावा किया है कि मध्यप्रदेश का किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  पर पूरा भरोसा करता है।  किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि मध्यप्रदेश का किसान भाजपा के साथ है और आने वाले चुनावों में भाजपा के समर्थन में मजबूती के साथ खड़ा दिखाई देगा।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने हमेशा किसानों और गरीबों के हित में निर्णय लिए हैं।  इसलिए मध्यप्रदेश का किसान केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर पूरा भरोसा करता है।  उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हो या मध्यप्रदेश की दोनों सरकारों ने हमेशा गरीबों और किसानों के हित में फैसले लिए हैं।

बढ़ती महंगाई के सवाल का गोलमोल जवाब देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि सरकार किसान को महंगाई से बचाने के लिए ही कृषि उपकरणों सहित खाद बीज आदि पर सब्सिडी देती है, जीरो परसेंट पर ब्याज देती है और आज किसान इसका लाभ ले रहा है।

देश में 10 महीने से चल रहे किसान आंदोलन के सवाल पर दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि किसान आंदोलन अब केवल पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ही रह गया है बाकी पूरे देश में कहीं नहीं है। जल्दी ही इसका भी पटाक्षेप हो जाएगा। नगरीय निकाय चुनावों में और विपक्ष द्वारा ये कहे जाने कि भाजपा डरी हुई है, इस सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने  कहा कि भाजपा कभी किसी चुनाव से नहीं डरी क्योंकि हमारा कोई विपक्ष नहीं है। जब चुनाव आयोग आदेश देगा हमें स्वीकार होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments