Homeप्रमुख खबरेंउमा को रोकने शिवराज ने फैंका पांसा अब भोपाल से लड़ना चाहते...

उमा को रोकने शिवराज ने फैंका पांसा अब भोपाल से लड़ना चाहते हैं चुनाव, शीर्ष नेतृत्व असमंजस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के मुकाबले प्रत्याशी कौन होगा लंबी मशक्कत के बाद भी भाजपा नाम तय नहीं कर सकी है। समाचार लिखे जाने तक भोपाल से लेकर दिल्ली तक इसपर माथापच्ची जारी है। पार्टी से जुड़े हमारे सूत्र बता रहे हैं कि  प्रत्याशी चयन को लेकर पल – प्रतिपल स्थितियां बदल रही हैं ताजा अपडेट यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नाम आगे आ गया है। सूत्रों के अनुसार शिवराज नहीं चाहते कि भोपाल से उमाभारती जैसा उनका परम्परागत प्रतिद्वंदी पैर जमाए, वे यह भी नहीं चाहते कि उनके इस गढ़ में कोई भी ऐसा चेहरा न उभर सके जो उनके लिए आगे जाकर चुनौती बन जाए। यही वजह है कि शिवराज ने पार्टी हाईकमान से भोपाल से चुनाव लड़ने संबंधी अपने मन की बात कह दी है। अब देखना यह होगा कि क्या पार्टी शीर्ष नेतृत्व किसी भी विधायक को चुनाव में न उतारे जाने की बात पर कायम रहता है या फिर शिवराज को चुनाव में उतरने के लिए इस निर्णय को बदलता है। लेकिन इतना तय है कि पार्टी हाईकमान यदि अपने ही निर्णय को बदलता है तो कुछ अन्य लोकसभा सीटों पर बगावत और गुस्सा सामने आ सकता है । शिवराज के अलावा भोपाल से उमा भारती, साध्वी प्रज्ञा , बी डी शर्मा सहित लोकल के कई नेता दौड़ में हैं। ऐसा लगता है अब पार्टी नेतृत्व किसी भी वक़्त मध्यप्रदेश की बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकता है।

…तो 16 साल बाद होगा मुकाबला

 

भोपाल से अब जबकि एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम तेजी से चर्चा में आया है | सूत्रों की मानें तो भोपाल से भाजपा शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बना सकती है, यदि ऐसा होता है तो 16 साल बाद दोनों नेता एक दूसरे के सामने होंगे। शुक्रवार को उमा भारती के नाम की चर्चा मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक खूब सुर्ख़ियों में रही| भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने ऑफ़ द रिकॉर्ड बताया कि मध्य प्रदेश के बड़े नेता उमा भारती को मध्य प्रदेश की राजनीती में वापस नहीं आना देना चाहते, इसी वजह से उनका भोपाल आना मुश्किल हैं| बताया यह भी जा रहा है कि भोपाल, विदिशा सीट पर शिवराज बाहरी को पैर नहीं ज़माना देने चाहते हैं, इसीलिए वे दोनों ही सीट से चुनाव लड़ने को राजी है| अगर शिवराज भोपाल से चुनाव लड़े तो विदिशा से भी शिवराज की पसंद का ही नेता चुनाव लड़ेगा, इस बात की पूरी संभावना है|

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments