गुरुवार को आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय के बाद एएसआई की टीम शुक्रवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में स्थित ज्ञानवापी को लेकर सर्वे का काम शुरू करेगी सूत्रों का कहना है कि एएसआई की टीम प्रातः 7:00 बजे से सर्वे के लिए यहां पहुंच सकती है ।उधर कल शुक्रवार का दिन होने के कारण पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।प्रशासन को आशंका है कि कल ज्ञानवापी के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ आ सकती है, जिसको देखते हुए खुफिया विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया
इसके लिए एएसआई के अफसरों ने वाराणसी के डीएम को पत्र के जरिए इसकी जानकारी भी दे दी है.वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि शुक्रवार से सर्वे का काम शुरू होगा. इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं. एएसआई की टीम जो भी मदद मांगेगी, उसे प्रशासन की ओर से मुहैया कराई जाएगी. इसके अलावा सर्वे के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम भी होंगे.
ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ऐसी होगी कि परिंदा भी पर न मार सके. पुलिस, पीएसी के साथ सीआरपीएफ और आरएएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. शुक्रवार का दिन होने कारण प्रशासन और भी चौकन्ना है. प्रशासन को आशंका है कि कल ज्ञानवापी के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ आ सकती है, जिसको देखते हुए खुफिया विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया
वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में स्थित ज्ञानवापी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला दिया. कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के एएसआई जांच के आदेश दे दिए हैं. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद शुक्रवार को ज्ञानवापी में ASI की टीम फिर से सर्वे का काम शुरू करेगी.
वहीं वाराणसी के जिन इलाकों में विशेष समुदाय की आबादी ज्यादा है, वहां भी विशेष सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, एएसआई की टीम सुबह 7 बजे से ही ज्ञानवापी में सर्वे का काम शुरू कर सकती है.