गाजियाबाद /बॉलीवुड एक्टर दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यूपी STF और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीमों ने ये कार्रवाई की. पुलिस ने मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल बरामद की है.दोनों आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ कल्लू और अरुण के रूप में हुई है. पुलिस और आरोपियों के बीच गाजियाबाद में मुठभेड़ हुई. आरोपियों के बारे में यूपी STF ने बताया कि ये दोनों रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के सदस्य हैं. पुलिस ने ये भी बताया कि रविन्द्र पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस को मौके से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और कई कारतूस बरामद हुए हैं.
दो हमले हुए थे
दिशा पाटनी के पिता के मुताबिक सिविल लाइन स्थित उनके घर पर पहला हमला 11 सितंबर को सुबह करीब 4:33 बजे हुआ था. FIR के मुताबिक, उनके पड़ोसी ने सड़क पर गिरे दो खोखे भी उन्हें दिए थे. दूसरा हमला, 12 सितंबर सुबह 3:30 बजे हुआ था. जिस पर उन्होंने खुद पर हमला होने का दावा किया है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गईं और धमकियां दी गई हैं.