Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 19...

वीडियो :कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 19 सितंबर से

ग्वालियर /ग्वालियर इंडियन कोऑपरेटिव ऑंकोलॉजि नेटवर्क के तत्वाधान में 19 सितंबर से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है उक्त जानकारी कैंसर चिकित्सालय के प्रबंध निदेशक डॉ बी आर श्रीवास्तव डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से एकपत्रकार वार्ता मैं दी उन्होंने जानकारी देते हुए बताया

आजकल चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को भारत के परिपेक्ष में रोगियों के हित में किस प्रकार उपयोग में लाया जाए ऐसी संदर्भ में ग्वालियर स्थित कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट में तीन दिवसीय 53 वीं आइकॉन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है इस कांफ्रेंस में भारत से डेढ़ सौ राष्ट्रीय फैकेल्टी भाग लेंगे इसके अतिरिक्त देशभर से 200 से अधिक डॉक्टर इस आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं इस अवसर पर प्रतिष्ठित डॉक्टर जीएस भट्टाचार्य मेमोरियल ऑलराउंडर अवार्ड से डॉक्टर नितिन यशस को सम्मानित किया जाएगा वहीं विश्व विख्यात कैंसर सर्जन डॉक्टर सुल्तान प्रधान श्रीमती गीता रमेश चंद्र गांधी औरसन के अंतर्गत व्याख्यान देंगे इसी प्रकार टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर विकास ओस्तवाल भी विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे आज की प्रेस वार्ता में डॉक्टर अर्चना श्रीवास्तव डॉक्टर जी एस राजपूत डॉक्टर एसपी त्रिपाठी डॉ मोनिका दीवान डॉक्टर निधि शाह अग्रवाल एवं डॉ आलोक पुरोहित उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments