Homeदेशएन डी टीवी पर आयकर का छापा

एन डी टीवी पर आयकर का छापा

आय कर विभाग ने एनडीटीवी पर शिकंजा कस दिया है। एनडीटीवी के स्वामित्व वाली कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के सभी शेयर औपबंधिक रूप से जब्त कर लिए हैं। कंपनी के पास कुल 1 करोड़ 88 लाख 13 हजार 928 शेयर हैं जो कुल शेयर का 29.12 फीसदी हिस्सा है। कंपनी की तरफ से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को बताया गया है कि कंपनी को 25 अक्टूबर, 2017 को आय कर विभाग के उप आयुक्त की तरफ से आयकर अधिनियम 1961 की धारा 281बी के हवाले से इस आशय का पत्र प्राप्त हुआ है कि आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के सभी 1.88 करोड़ शेयर औपबंधिक रूप से जब्त किए जाते हैं।

फिलहाल, एनडीटीवी ने किसी भी तरह के विवाद की जानकारी नहीं दी है कि आखिर किस विवाद की वजह से आय कर विभाग ने यह कार्रवाई की है। स्टॉक एक्सचेंज को लिखे पत्र में एनडीटीवी ने कहा है कि प्रोमोटर कंपनी कानूनी कार्रवाई और सहायता प्राप्त करने की कोशिशों में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments