Homeविदेशएयर  होस्टेसेस  के  भद्दे पहनावे को लेेकर शिकायत

एयर  होस्टेसेस  के  भद्दे पहनावे को लेेकर शिकायत

कुआला लम्पुर एयरपोर्ट पर एक न्यूजीलैंड की रहने वाली डॉ. जून रॉबर्टसन एयर  होस्टेसेस  के  भद्दे पहनावे को लेेकर शिकायत की है।

अपने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि एयर होस्टेस की यूनिफॉर्म ऐसी है कि उनके ब्रेस्ट और अंडरगार्मेंट्स तक दिखते हैं। न्यूजीलैंड की रहने वाली डॉ. जून रॉबर्टसन का कहना है कि एयर होस्टेसेस की ऐसी ड्रेस से मलयेशिया की बेइज्जती हो रही है। एक मलयेशियाई सेनेटर को संबोधित पत्र में उन्होंने लिखा, ‘मुझे इन लड़कियों की हद से ज्यादा शॉर्ट स्कर्ट देखकर बहुत बुरा लगा। मेरे अलावा और भी कई लोग थे जिन्हें यह नहीं पसंद आया। कुआला लम्पुर एयरपोर्ट पर एक एयर होस्टेस नीचे झुकी तो उसका अंडरगार्मेंट तक दिख गया। हैरान करने वाला है यह।’8

उन्होंने आगे लिखा, ‘जब हम फ्लाइट में थे तो एक एयर होस्टेस ने अपने ब्लाउज़ का ऊपरी पार्ट खोल रखा था, जिससे उसके ब्रेस्ट का एक हिस्सा दिख रहा था, बाद में मुझे उससे जैकेट बंद करने के लिए कहना पड़ा।’ हालांकि जून को मेल स्टाफ से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने लिखा, ‘वे सभी सम्मानजनक ड्रेस में थे और काफी प्रफेशनल थे।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments