Homeप्रमुख खबरेंएशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चक दे इंडिया एक दिन में जीते 3...

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चक दे इंडिया एक दिन में जीते 3 गोल्ड

दक्षिण कोरिया के गूमी में चल रहे 26वें एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने शुक्रवार को तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए.

महिलाओं की हाई जम्प स्पर्धा में पूजा ने गोल्ड मेडल जीता. वहीं 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह और हेप्टाथलॉन में नंदिनी अग्रसारा ने गोल्ड मेडल जीता है.

इस चैंपियनशिप में भारत के कुल 8 गोल्ड मेडल हो चुके हैं.

इससे पहले 3000 मीटर स्टेपलचेज़ में अविनाश साबले ने गोल्ड मेडल जीता था.

इस चैंपियनशिप की मेडल टैली में भारत दूसरे पायदान पर है.

भारत ने अब तक 8 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज़ समेत कुल 18 मेडल जीते हैं.

वहीं चीन 26 मेडल के साथ शीर्ष पर है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments