Homeमनोरंजनऐसा चढ़ा सनी लियोनी का रंग कि नाम तक बदल लिया

ऐसा चढ़ा सनी लियोनी का रंग कि नाम तक बदल लिया

बॉलीवुड में पैर जमाना इतना आसान नहीं होता. यहां अपने सपनों को साकार करने के लिए लोग वर्षों इंतजार करते हैं, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की बात करें, तो यहां उनके किस्मत ने उनका पूरा साथ दिया और महज कुछ सालों में ही सनी लियोनी का नाम बॉलीवुड में मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हो गया. इसमें कोई शक नहीं कि इसके लिए सनी को काफी मेहनत के साथ-साथ कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ा. खैर अब तो सनी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं और यही वजह है कि अब भोजपुरी फिल्मों की एक एक्ट्रेस पल्लवी सिंह पूरी तरह से सनी से प्रभावित हैं, इसलिए वह सनी को कॉपी करती हैं. यहां तक कि उन्होंने अपना नाम भी पल्लवी सिंह से बदल कर सनी सिंह रख लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब सब पल्लवी को सनी लियोनी तो नहीं सनी सिंह कहकर बुलाते हैं. भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली पल्लवी सिंह को उनके दोस्त हमेशा ही कहते थे कि उसका चेहरा बिल्कुल सनी लियोनी जैसा है और फिगर भी, कुछ तो पल्लवी को सनी ही कहकर बुलाते थे. ऐसे में उन्होंने सनी सिंह नाम रख लिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments