Homeदेशओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है अति गंभीर चक्रवाती तूफान तितली

ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है अति गंभीर चक्रवाती तूफान तितली

विशाखापट्टनम. चक्रवाती तूफान तितली गुरुवार (11 अक्टूबर) को आंध्र और ओडिशा के तट से टकराएगा। इसे अति गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा गया है। भारी बारिश के चेतावनी के बाद ओडिशा सरकार ने पांच तटीय जिलों के निचले इलाके खाली करा लिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 280 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान 15 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से 10 और 12 अक्टूबर को पूरे ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताई गई। इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments