Homeप्रमुख खबरेंकमलनाथ ने दिग्विजय से कहा अगर वो चुनाव लड़ना चाहते हैं तो...

कमलनाथ ने दिग्विजय से कहा अगर वो चुनाव लड़ना चाहते हैं तो किसी कठिन सीट से लड़ें

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अगले  3-4 दिन में लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट बांटने का काम शुरू हो जाएगा.

मध्य प्रदेश कांग्रेस में सीटों के लेकर आपा धापी मची हुई है. इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि अगर वो लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो कांग्रेस के लिए प्रदेश में कुछ कठिन सीटों में से एक पर वह चुनाव लड़ें.

कमलनाथ ने कहा कि मैंने दिग्विजय सिंह  से आग्रह किया है कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह किसी कठिन सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें. भोपाल और इन्दौर जैसी लोकसभा सीटों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2-3 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां से हम 30-35 साल से नहीं जीते हैं.

उम्मीदवारों का ऐलान जल्द

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री खुद तय कर लें कि वह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं. टिकट बंटवारे के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अगले  3-4 दिन में लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट बांटने का काम शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री कमलनाथ दो दिवसीय छिंदवाड़ा के दौरे पर आए हैं. यहां वो 11 चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे. इसके साथ ही कमलनाथ 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा से विधानसभा सीट का उपचुनाव भी लड़ेंगे.

कमलनाथ के बेटे को टिकट?

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ के कांग्रेस उम्मीदवार बनने की उम्मीद है. हालाकि कांग्रेस ने इसको लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है. कमलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से 9 बार सांसद रहे हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद नियमानुसार छह माह के अंदर उन्हें मध्यप्रदेश विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments