Homeप्रमुख खबरेंकमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का घंटानाद आंदोलन बुधवार को

कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का घंटानाद आंदोलन बुधवार को

पूर्व मंत्री  भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में होगा घंटानाद आंदोलन

 

सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के पास पर एकत्रित होंगे शहर

व ग्रामीण के कार्यकर्ता

ग्वालियर 10 सितंबर। मध्यप्रदेश बचाओ, कांग्रेस सरकार भगाओ, 9 माह की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा ग्वालियर महानगर एवं ग्वालियर ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से कल 11 सितंबर को सुबह 11 बजे घंटानाद आंदोलन आयोजित करेगी। इस आंदोलन में कार्यकर्ता बढ़े स्तर पर घंटा, घडियाल, ढोल मंजीरे बजा कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे, इस आंदोलन में मुख्य अतिथि कें रूप में पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे। उक्त बात आज जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा एवं आंदोलन के प्रभारी श्री अभय चैधरी ने जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित बैठक में कही।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा एवं आंदोलन के प्रभारी श्री अभय चैधरी ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। उसे जनता के हितों की चिंता नहीं है। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त होती कानून व्यवस्था, खस्ताहाल होती सड़कों, गायब हुई बिजली और भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादे जाने विरोध में भारतीय जनता पार्टी कल 11 सितम्बर को घंटानाद आंदोलन करने जा रही है। इस दौरान सभी पार्टी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के पास एकत्रित हांेगे और एक बडी संख्या के बल के साथ कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करेंगे। इस दौरान सभी कार्यकर्ता घंटे-घड़ियाल तथा मंजीरे बजाकर सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह आंदोलन में प्रदेश की 9 माह की कांग्रेस सरकार को उसकी वादाखिलाफी के लिए नींद से जगाने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया, वहीं वहीं प्रधानमंत्री सम्मान निधि देने के लिए भी विफल साबित हुई है। इसी प्रकार युवाओं को बेरोजगार भत्ता देने के नाम पर ठगा गया। प्रदेश में बिजली कटौती, भावंतर भुगतान जैसे मुद्दों पर मध्यप्रदेश बचाओ, कांग्रेस भगाओ के साथ घंटानाद आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन में जिले की 6 विधानसभाओं के कार्यकर्ता अपनी भागीदारी प्रकगट करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सभी समस्त कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि इस घंटेनाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस अवसर पर महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, अशोक जादौन सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजक उपस्थित रहे।बैठक के अंत में केंद्रीय मंत्री श्री नरंेद्र सिंह तोमर जी माताजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments