मुंबई: फिल्मों से राजनीति में आई उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। करीब छह माह पहले कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला ने ‘पार्टी के भीतर की तुच्छ राजनीति’ को कांग्रेस छोड़ने की वजह बताया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उत्तर मुंबई सीट से चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई। वह इस साल मार्च में कांग्रेस में शामिल हुईं थीं।