ग्वालियर 10 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं संगठन चुनाव हेतु ग्वालियर जिले के चुनाव अधिकारी कैलाश सोनी ने संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ की सहमति से ग्वालियर जिले के मंडलों में निर्वाचन हेतु मंडल चुनाव अधिकारी एवं सह अधिकारी की घोषणा की है। जो इस प्रकार है –
ग्वालियर पूर्व विधानसभा
भगत सिंह मंडल में निर्वाचन अधिकारी रमेश पठारिया एवं सह अधिकारी सोनू मंगल, वीर सावरकर मंडल में अधिकारी श्री विवेक जोशी एवं सह अधिकारी राकेश शर्मा, स्वामी रामकृष्ण मंडल में अधिकारी श्री वेदप्रकाश शिवहरे एवं सह अधिकारी श्री दिनेश दीक्षित,
ग्वालियर विधानसभा
के कोटेश्वर मंडल में अधिकारी रविंद्र सिंह राजपूत एवं सह अधिकारी आरके गुप्ता,
वीर दुर्गादास मंडल में अधिकारी श्री राकेश माहौर एवं सह अधिकारी श्री ओमप्रकाश शेखावत,
रानी लक्ष्मीबाई मंडल में अधिकारी श्री गंगाराम बघेल एवं सह अधिकारी श्री राजेन्द्र शर्मा तथा
दक्षिण विधानसभा
के स्वामी विवेकानंद मंडल में अधिकारी श्री सतीश सिंह सिकरवार एवं सह अधिकारी श्री महेश जायसवाल,
दीनदयाल मंडल में अधिकारी श्री धीर सिंह तोमर एवं सह अधिकारी श्री सतीश बोहरे
तथा हेमूकालानी मंडल में अधिकारी श्री राकेश जादौन एवं सह अधिकारी श्री धर्मेंद्र कुशवाह शामिल है।