Homeप्रमुख खबरेंसर्दी के मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, 1...

सर्दी के मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, 1 दिसंबर से सुबह 9 बजे के बाद ही लगेंगी कक्षाएं

 

ग्वालियर। जिले में लगातार बढ़ती सर्दी को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार जिले के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों में 1 दिसंबर से कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं अब प्रातः 9 बजे के बाद ही संचालित की जाएंगी।
इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों का पालन जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।
इस निर्णय से सर्दी के मौसम में सुबह जल्दी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि किसी भी विद्यालय द्वारा बच्चों को किसी विशेष कलर या कोड के गर्म कपड़े पहनने के लिए प्रतिबंधित नहीं किया जाए। बच्चों के पास जो भी गर्म कपड़े उपलब्ध हैं वह गर्म कपड़े पहनकर बच्चे विद्यालय आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments