Homeमध्यप्रदेशकमलनाथ 7 को करेंगे ग्वालियर अंचल के बाढ़ ग्रस्त स्थानों का दौरा

कमलनाथ 7 को करेंगे ग्वालियर अंचल के बाढ़ ग्रस्त स्थानों का दौरा

ग्वालियर /मध्य प्रदेशकेपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 7 अगस्त को ग्वालियर, दतिया,शिवपुरी और श्योपुर जिलों का दौरा कर बाढ़ का जायजा लेंगे और बाढ़ पीड़ितो से मिलेंगे। कांग्रेश पार्टी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  का 7 अगस्त , शनिवार का ग्वालियर-चंबल संभाग के  बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम तय हुआ है। वे यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का सही आंकलन करने आ रहे हैं। आपको बता दें कि ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। अब तक 8 हजार लोगों को होमगार्ड, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वायुसेना और आर्मी ने रेस्क्यू किया है। सिंध, कूनो, पार्वती और क्वारी नदियों का जलस्तर कम होने से शिवपुरी, दतिया, श्योपुर में आई बाढ़ में कमी आई है, लेकिन गांवों में पानी अब भी भरा हुआ है। अब चंबल खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। चंबल-मुरैना में करीब 5.25 मीटर और भिंड में 2 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

चंबल नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है। बुधवार को मुरैना-भिंड में करीब 35 से ज्यादा गांव खाली करा लिए गए हैं। मौसम विभाग ने श्योपुर-शिवपुरी, अशोकनगर-गुना में 24 घंटे तेज बारिश की चेतावनी देकर डरा दिया है। राजस्थान के कोटा बैराज से भी चंबल नदी में पानी छोड़ा गया है।

इस तरह रहेगा कमलनाथ का कार्यक्रम,,,,
– सुबह 9:45 पर ग्वालियर आगमन।
– सुबह 10:00 बजे ग्वालियर से दतिया हवाई दौरा।
-10:40 पर दतिया आगमन।
( स्थानीय जनप्रतिनिधियों , नागरिकों से मुलाकात व मीडिया से चर्चा )
-11:20 पर दतिया से शिवपुरी हवाई दौरा।
-12:00 बजे शिवपुरी आगमन।
( स्थानीय  नागरिकों ,जनप्रतिनिधियों से मुलाकात व मीडिया से चर्चा )
-12:20 पर शिवपुरी से श्यौपुर  हवाई दौरा।
 – 1:00 बजे श्यौपुर आगमन।
( स्थानीय जनप्रतिनिधियो से मुलाकात व मीडिया से चर्चा )
– 2:15 बजे ग्वालियर आगमन।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments