Homeदेश कम्युनिस्ट नेता व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन ने राहुल गांधी को...

 कम्युनिस्ट नेता व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन ने राहुल गांधी को फिर बताया अमूल बेबी बताया

लगभग 8 साल पहले भी कहा था कि राहुल गांधी अमूल बेबी हैं तथा आज फिर कह रहा हूँ कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद भी राहुल गांधी आज भी अमूल बेबी ही हैं. उनमें जरा सा भी बदलाव नहीं आया है. राहुल गांधी के बारे में ये बयान बीजेपी या शिवसेना के किसी नेता का नहीं है बल्कि उस राजनैतिक दल के नेता का है, जिसके साथ वह कुछ समय पहले प्रधानमन्त्री नरेंद्र तथा बीजेपी को दोबारा केंद्र की सत्ता में आने से रोकने के लिए महागठबंधन की कोशिश कर रहे थे.

आपको बता दें कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता वी. एस.अच्युतानंदन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमूल बेबी बताया है. मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के संस्थापक सदस्यों में से एक 95 वर्षीय अच्युतानंदन ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि अप्रैल 2011 में उन्होंने राहुल गांधी को जब ‘अमूल बेबी’ कहा था, तो यह बिना वजह नहीं था. उन्होंने लिखा, ‘मैंने उन्हें ऐसे ही बिना किसी वजह के नहीं कहा था. राहुल गांधी ने राजनीति में जो बचपना दिखाया, उसकी वजह से मैंने उनके बारे में यह बात कही और आज, जब राहुल ने वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो उन्होंने एकबार फिर उसपर कटाक्ष करते हुए बात दोहराई और दवा किया कि यह आज भी सही ठहरती है।

न्होंने राहुल गांधी को जब ‘अमूल बेबी’ कहा था, तो यह बिना वजह नहीं था. उन्होंने लिखा, ‘मैंने उन्हें ऐसे ही बिना किसी वजह के नहीं कहा था. राहुल गांधी ने राजनीति में जो बचपना दिखाया, उसकी वजह से मैंने उनके बारे में यह बात कही और आज, जब राहुल ने वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो मेरी बात आज भी सही ठहरती है.

अच्युतानंदन ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जब वह (राहुल) अधेड़ उम्र के हो रहे हैं, उनका बचपना जारी है. धर्मनिरपेक्ष दलों से हाथ मिलाने के बजाए गांधी, जिनकी बात कांग्रेस में अंतिम मानी जाती है, ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी से हाथ नहीं मिलाया और यहां दक्षिण में, जहां CPM, भाजपा से मुकाबला कर रही है, उन्होंने (राहुल ने) वाम मोर्चा से लड़ने का फैसला किया और वायनाड घाट रोड को चुनाव लड़ने के लिए पकड़ा. यह तो वैसे ही है कि उसी पेड़ की शाख को काटना जिस पर आप बैठे हैं. इसीलिए मुझे लगता है कि मैंने उनके (राहुल के) बारे में सालों पहले जो कहा था (अमूल बेबी), वह आज भी वैसे ही लागू होता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments