Homeविदेशकम होने लगा है कोरोना इफेक्ट? चीन ने कहा- तीन महीने में...

कम होने लगा है कोरोना इफेक्ट? चीन ने कहा- तीन महीने में पहली बार कोई नया मामला सामने नहीं आया!

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर भारत समेत दुनियाभर के कई देश युद्धस्तर की लड़ाई लड़ रहे हैं. इस बीच चीन से एक अच्छी खबर आई है. चीन में बीते तीन महीने में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोरोना का एक भी घरेलू (Domestic) मरीज सामने नहीं आया है. हालांकि यहां 34 विदेशी नागरिकों में कोरोना की पुष्टि हुई है.

आपको बता दें कि जनवरी महीने में चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हई थी और देखते ही देखते इस बीमारी ने दुनियाभर में कोहराम मचा दिया. अकेले चीन में इस महामारी से मरने वालों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है.

समाचार एजेंसी AFP की खबर के मुताबिक, चीन ने कहा है कि बुधवार (18 मार्च) को एक भी चीनी नागरिक में कोरोना वायरस का नया मामला सामने नहीं आया. साथ ही चीन ने यह भी कहा है कि गुरुवार को 34 विदेशी नागरिकों में कोरोने के मामलों की पुष्टि हुई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, विदेशी नागरिकों में 34 नए मामले सामने आए हैं जो कि बीते दो सप्ताह में सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments