Homeदेशकर्नाटक में गिरने के कगार पर कांग्रेस-जेडीएस सरकार भाजपा ने कहा हमारी...

कर्नाटक में गिरने के कगार पर कांग्रेस-जेडीएस सरकार भाजपा ने कहा हमारी रुचि नहीं

कर्नाटक में जेडीएस के तीन दर्जन विधायक असन्तुष्ट हो गए हैं इससे सरकार को खतरा पैदा हो गया है।बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना कांग्रेस और जेडी (एस) के 20 असंतुष्ट विधायक उनके संपर्क में हैं. राज्य के कुछ नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व को सलाह दी थी कि वह इस मौके का ‘फायदा’ उठाए.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बीएस येदियुरप्पा की मुलाकात के बाद पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने साफ किया कि केंद्रीय नेतृत्व की कांग्रेस-जेडी (एस) की सरकार को ‘गिराने’ में दिलचस्पी नहीं है.

दरअसल येदियुरप्पा ने अमित शाह से सोमवार को अहमदाबाद में मुलाकात की थी. येदियुरप्पा के साथ बीजेपी के प्रदेश विधायक बसवराज बोम्मई भी मौजूद थे. शाह और येदियुरप्पा की बातचीत करीब 1 घंटे तक चली. इस बैठक के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि बीजेपी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को पद से ‘हटा’ कर येदियुरप्पा को सीएम बनाने की तैयारी में है.

बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस और जेडी (एस) के 20 असंतुष्ट विधायक उनके संपर्क में हैं. राज्य के कुछ नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को सलाह दी थी कि वह इस मौके का ‘फायदा’ उठाए. हालांकि राष्ट्रीय नेतृत्व ने ऐसा कोई कदम न उठाने की चेतावनी दी है. वहीं येदियुरप्पा को सलाह दी गई है कि वह सरकार के ‘खुद’ गिरने का इंतजार करें.

कर्नाटक के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, ‘हमें बहुमत साबित करने के लिए 16 विधायकों की जरूरत है. हालांकि हाईकमान इसमें रुचि नहीं ले रहा, क्योंकि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में यह हमारे खिलाफ काम कर सकता है. हमें उम्मीद है कि जेडी (एस) और कांग्रेस सरकार कई विरोधाभासों के चलते खुद ही गिर जाएगी.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments