Homeप्रमुख खबरेंकलेक्टर श्रीमती चौहान ने जताया आभार

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जताया आभार

रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव सफलतापूर्वक आयोजित होने पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जताया आभार

ग्वालियर/ग्वालियर में सफलता एवं सुव्यवस्थित ढंग से रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव सम्पन्न होने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ग्वालियर-चंबल अंचल के औद्योगिक विकास को गति देने के लिये राज्य शासन द्वारा आयोजित की गई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव सभी के साझा प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई है। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने इसके लिए जिले के जनप्रतिनिधिगण, उद्यमियों, औद्योगिक एवं व्यापारी संगठनों, पत्रकारगणों, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं ग्वालियर शहर के नागरिकों सहित सम्पूर्ण जिले के निवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments