Homeधर्म कर्मकल होगा चंद्रग्रहण नहीं होगा सूतक प्रभावकारी

कल होगा चंद्रग्रहण नहीं होगा सूतक प्रभावकारी

वैशाख शुक्ल पूर्णिमा बुधवार यानी 26 मई को चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण देश के पूर्वोत्तर भाग में और पश्चिम बंगाल के कुछ भाग में दिखाई पड़ेगा।
देश के बाकी भागों में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। ज्योतिषियों के अनुसार चंद्रग्रहण दोपहर 2:18 बजे शुरू होगा, जो शाम 7:19 बजे तक रहेगा। लेकिन सूतक मान्य नहीं होगा।

चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। इस कारण इसका ज्यादा प्रभाव इसी राशि और नक्षत्र में जन्म लेने वाले  जातकों पर पड़ेगा। ऐसे में वृश्चिक राशि के| मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि वालों को वाणी और स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखना शुभ रहेगा। कन्या, धनु, मकर राशि के लिए शुभ परिणाम मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments