Homeदेशकश्मीर में चार आतंकियों को मिली जिंदगी से आजादी 16 घंटे से...

कश्मीर में चार आतंकियों को मिली जिंदगी से आजादी 16 घंटे से जारी मुठभेड़

श्रीनगर: पिछले 16 घंटों से जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) और कुलगाम (Kulgam) में आतंकवादियों से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक 4 आतंकियों को मार गिराया है. अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलवामा के कंगन इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया है. जबकि अन्य दो आतंकियों को कुलगाम के चिंगाम इलाके में मार गिराया गया है. विभाग के अनुसार, मारे गए चारो आतंकियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से है. आपको बता दें कि आतंकियों से मुठभेड़ का सिलसिला कल आधी रात से जारी है.

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में CRPF की गश्त कर रही टीम पर अचानक आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इसमें दो बहादुर जवान शहीद हो गए और 3 जवान घायल हो गए थे. पंपोर के कांधीजल ब्रिज पर CRPF की 110 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी (ROP) पर तैनात थे, तभी अज्ञात आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments